धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़

✨धामपुर: पितृपक्ष पर ब्रह्माकुमारी सत्संग—आध्यात्मिक ज्ञान से गूँजा शिव मंदिर मैढ सभा✨

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

✨धामपुर: पितृपक्ष पर ब्रह्माकुमारी सत्संग—आध्यात्मिक ज्ञान से गूँजा शिव मंदिर मैढ सभा✨

धामपुर। मोहल्ला खातियान स्थित शिव मंदिर मैढ सभा (सुनारों वाला शिव मंदिर) में पितृपक्ष अवसर पर प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी जी के वार्षिक सत्संग का आयोजन बड़े श्रद्धा भाव से किया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने गहन आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए बताया कि—

मनुष्य का अस्थिर मन उसके दुख का मूल कारण है।

स्थिर चित्त और नियमित साधना से ही परमपिता परमेश्वर की अनुभूति संभव है।

आज समाज में इंसानियत, दया, प्रेम, सहनशीलता और धैर्य जैसे गुणों का अभाव बढ़ रहा है, जिसके कारण आध्यात्मिक उन्नति रुक जाती है।

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को पितृपक्ष संबंधी विशेष जानकारी दी और समझाया कि मनुष्य को प्रतिदिन ईश्वर-स्मरण, अच्छे गुणों का विकास और समय-समय पर सत्संग में अवश्य शामिल होना चाहिए।

कार्यक्रम में दीपमाला वर्मा, उमा वर्मा, सुमन वर्मा, बीना वर्मा, उर्मिला वर्मा, प्राची अग्रवाल, सुधा विश्नोई, सरोज शर्मा, रचना शर्मा, सोमवती, प्रेमवती, पूनम कौशिक, नरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस अवसर पर अमित शर्मा (तहसील प्रभारी धामपुर) ने भी आयोजन की सराहना की।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close