हिजबुल्लाह के हमले के डर से इजरायल ने रद्द किया वार्षिक तीर्थयात्रा

नई दिल्ली (@Rajmuqeet79) इजरायली सरकार ने लेबनान से रॉकेट के हमले के डर से गैलिली के मेरोन में होने वाली वार्षिक “लाग बी’ओमर” तीर्थयात्रा को रद्द कर दिया है, जिसे सरकार की तरफ से एक दर्दनाक लेकिन ज़रूरी कदम बताया जा रहा है।
अब, आलोचकों ने सरकार को चेतावनी दी है और कहा है कि यरुशलम में “शिमोन हात्ज़ादिक” मकबरे पर सरकार द्वारा आयोजित एक वैकल्पिक सामूहिक कार्यक्रम कराना भी भड़काऊ और जोखिम भरा काम है, क्योंकि यह “शेख जर्राह” में स्थित है, जो पूर्वी यरुशलम के अरब क्षेत्र है, जो पुलिस और फिलिस्तीनियों के बीच हिंसक झड़पों का एक लगातार केंद्र रहा है।
छुट्टियों के दिनों में हर साल कार्यक्रमों के लिए माउंट मेरोन में करीब 100,000 लोग इकट्ठा होते हैं क्योंकि यह रब्बी “शिमोन बार योचाई” का दफन स्थान माना जाता है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी मृत्यु “लाग बी’ओमर” पर हुई थी।
2021 में, “लाग बी’ओमर “की भीड़ अनियंत्रित होने से करीब 45 लोग कुचलकर मर गए थे , जिससे अब पुलिस और अन्य अधिकारियों को छुट्टी से पहले अपनी तैनाती, तैयारियों में अधिक सतर्क होना पड़ता है। इस साल “लाग बी’ओमर” का कार्यक्रम शनिवार रात से शुरू होकर रविवार को शाम तक रहेगा।
इस वर्ष के आयोजनों के इर्द-गिर्द कई विवाद उभर कर सामने आ रहे हैं, जैसे कि पिछले वर्षों में हुए थे, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुरक्षा संबंधी मामलों की तुलना में उत्सव मनाने को ज्यादा तरजीह देते हैं औरअपने विश्वास से प्रेरित होकर जोखिम उठाते हैं























