करनाल-हरियाणा

हरियाणा सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के दी करीब डेढ लाख लोगों को दी सरकारी नौकरी:मंत्री बिशंबर वाल्मीकि

IMG-20241223-WA0034
IMG-20241223-WA0032
WhatsApp Image 2024-12-23 at 12.34.11
IMG-20250105-WA0001
IMG-20250104-WA0061
IMG-20250106-WA0088
WhatsApp Image 2025-01-09 at 17.20.31
previous arrow
next arrow

हरियाणा सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के दी करीब डेढ लाख लोगों को दी सरकारी नौकरी:मंत्री बिशंबर वाल्मीकि

प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार: बिशंबर

वाल्मीकि हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिशंबर वाल्मीकि का हरियाणा वाल्मीकि महासभा की तरफ से किया गया नागरिक अभिनंदन

असंध/करनाल ५ जुलाई, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिशंबर वाल्मीकि ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची के करीब डेढ लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस नीति की हर जगह सराहना हो रही है। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंचायतों और गरीब वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। राज्यमंत्री बिशंबर वाल्मीकि शुक्रवार को देर सायं हरियाणा वाल्मीकि महासभा की ओर से गांव जलमाना के एक नीजि पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर मंत्री सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करके नमन किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा तथा पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह ने भी भगवान वाल्मीकि जी को नमन किया। समारोह में हरियाणा वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारियों तथा विभिन्न गांवों के सरपंचों तथा समाज के मौजिज व्यक्तियों ने मंत्री को पगड़ी व तलवार तथा भगवान वाल्मीकि जी का चित्र, बाबा साहेब अंबेडकर का चित्र तथा अंबेडकर एड के संस्थापक मोती लाल चौहान ने संविधान की कॉपी भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों को भी पगड़ी से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने की। मंत्री ने महासभा की ओर से रखी गई वाल्मीकि आश्रम की मांग को पूरा करने का भरोसा दिया और कहा कि मेरे ऐच्छिक कोष के बजट में से आपको हिस्सेदारी जरूर मिलेगी।
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा वाल्मीकि महासभा व समाज के लोगों ने मान सम्मान का प्रतीक पगड़ी से जो सम्मान दिया है, उसका वे हमेशा मान रखेंगे और इसको कभी झूकने नहीं देंगे। हमेशा समाज के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारियों तथा गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करके सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उन्होंने समाज की तरफ से गांरटी दी है कि वाल्मीकि समाज तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रदेश में बनाने का काम करेगा और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि असंध के पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने समूचे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाएं है।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं की वितिय शक्ति में बढ़ौतरी करके एक सराहनीय कार्य किया है। इससे ग्रामीण विकास की गति तेज होगी। इतना ही नहीं गरीब वर्ग के लोगों के लिए हैप्पी कार्ड वितरित करके सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। उन्होंने संस्था की तरफ से रखी गई मांग का समर्थन किया और ज्यादा से ज्यादा राशि देने का अनुरोध किया। असंध के पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि मनोहर लाल के शासनकाल में असंध क्षेत्र में विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जलमाना गांव में अनुसूचित जाति के लोगों ने जितनी भी मांगे रखी उनको पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि वाल्मीकि आश्रम के लिए अपने ऐच्छिक कोष से ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग दें। उन्होंने बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल सुशील वैध के कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर हरियाणा वाल्मीकि महासभा के प्रदेश महासचिव सत्यवान ढिलोड व सत्यप्रकाश ने संबोधन के द्वारा स्वागत किया। इस मौके पर महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील वैध, प्रदेश मीडिया सलाहकार रघुबीर गागट, जोन प्रभारी सुभाष बु6बक, जिला प्रभारी संजीव जलमाना, जिला उपाध्यक्ष पवन निसिंग, कानूनी सलाहकार रवि एडवोकेट, राहुल शाहपुर, खंड समिति सदस्य संदीप जाणी, विनोद खंड समिति सदस्य, सतीश जुंडला, सरपंच सिरसी संजय फौजी, ब्रास के सरपंच बलराज, ननदी के सरपंच रमेश, मास्टर नाथी राम, अमित राणा, मास्टर बनारसी दास, दीपक लारा, गोबिन्द लोहट, जोनी ठरी सहित काफी सं2या में उपस्थित समाज के लोगों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close