काशीपुर-उत्तराखण्ड़

हथियार बंद 3 लोगो ने घर मे घुस कर जमकर की लूट, पुलिस कर रही तलाश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,हथियारबंद चोरों ने एक घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आईटीआई कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लाइन पार गिन्नी खेड़ा निवासी हरि सिंह पुत्र नेतराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात अप्रैल को आधी रात वह और उसकी पत्नी आंगन में और तीनों बच्चे अंदर कमरों में सो रहे थे कि तीन चोर गेट से कूदकर अंदर घुस गए और कमरे से एक सोने का लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल, चार चांदी की अंगूठियां एवं अलमारी में रखे लगभग पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। बताया कि चोरों के पास कुछ हथियार भी थे। परिवार ने चोरों को जाते हुए देख लिया। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button