वाराणसी/उत्तरप्रदेश

स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा स्वजातीय तीन जोड़ों का सामूहिक छेका का आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान वाराणसी द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह के लिए पंजीकृत स्वजातीय पांच जोड़ों में तीन जोड़ों का सामूहिक छेका (सगाई) रस्म आयोजित किया गया | चंद्रिका नगर सिगरा स्थित “मंजुला भवन लान” में आयोजित सगाई समारोह कर्मकांडी भूदेव आदित्य पांडेय के नेतृत्व में पूजन कराया | हुकुलगंज निवासिनी मंशा देवी पुत्री स्व.राजेश वर्मा का रामलखन पुत्र स्व.हरि प्रसाद,बस्ती निवासिनी चंचल सोनी पुत्री स्व.खुशीराम का लवकुश सोनी पुत्र रामनिहोर व पड़ाव निवासी आकाश वर्मा पुत्र महेंद्र सेठ का छेका जालंधर निवासिनी कन्या से हुआ | कार्यक्रम में कन्या को बनारसी साड़ी, श्रृंगार पेटिका में श्रृंगार की सामग्री तथा बूंदी के लड्डू की पिटारी के साथ वर को सूट का कपड़ा एवं दुपट्टा दिया गया |संस्थान द्वारा अल्पाहार एवं सुरुचि भोज की भी व्यवस्था की गई थी |

इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय संस्थापक इंजीनियर योगेंद्र कुमार,राष्ट्रीय संयोजक रवि सर्राफ,अनिल चंचल,ज्योति सोनी,सरिता सर्राफ,ईश्वर दयाल सिंह सेठ, रौनी वर्मा,बेबी सेठ,सुनिती सिंह, कृष्ण नारायण सोनी,राकेश वर्मा,सरोज सेठ, कमलेश चंद्र वर्मा,विष्णु दयाल सेठ, संतोष सेठ,दीपक कुमार सेठ,सोनार धर्मचंद वर्मा,सतीश कुमार सिंह,पंकज सर्राफ,सुनंदा सेठ,सुनीता सोनी,संजय सर्राफ,सत्य प्रकाश सेठ,अनिल कुमार सेठ,योगी मनोज आनंद,सोनू सिंह सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे |

छेका समारोह के स्वागताध्यक्ष दयाशंकर सेठ,अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किशोर सेठ, संचालन कमल कुमार सिंह तथा धन्यवाद प्रकाश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ ने दिया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close