ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्योहारा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश-बड़ी संख्या में महिलाएं बिजली घर पहुंचीं किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा ब्रेकिंग | आईरा न्यूज़ नेटवर्क

स्योहारा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। बड़ी संख्या में महिलाएं बिजली घर पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन किया।

महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही प्रीपेड (रिचार्ज) प्रणाली के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति तनावपूर्ण होते देख बिजली विभाग के अधिकारी मौके से हट गए, जिसके बाद आक्रोश और बढ़ गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रमुख मांगें: स्मार्ट मीटर हटाए जाएं
प्रीपेड बिजली व्यवस्था समाप्त की जाए

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

संवाददाता: अमीन अहमद
आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button