नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

सीओ चांदपुर ने थाना नूरपुर का किया औचक निरीक्षण।

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

सीओ चांदपुर ने थाना नूरपुर का किया औचक निरीक्षण।

नूरपुर।कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) चांदपुर ने थाना नूरपुर का आकस्मिक (सरप्राइज) निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीओ चांदपुर ने थाने के रखरखाव, साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, आगंतुकों के लिए की गई सुविधाओं तथा विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थाने के कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि क्षेत्र में होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए क्राइम रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए।सीओ ने आगामी त्योहारों और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए त्योहार रजिस्टर की भी जांच की। इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। सीओ चांदपुर ने महिला।पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हुए निर्देश दिया कि थाने पर आने वाली प्रत्येक महिला फरियादी की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों का सही ढंग से रजिस्टर में इंद्राज करने और फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीओ ने साइबर सेल, आपराधिक रजिस्टरों की जांच की और फरियादियों से शालीनता एवं संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा कोहरे के चलते क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी पुलिसकर्मियों को दिए गए।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close