वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बालीबाल खेलकर किया बालीबाल मैच का शुभारम्भ

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में वॉलीबॉल खेल कर 72 वीं सीनियर राष्ट्रीय बालीबाल चैंपियनशिप मैच का भव्य शुभारम्भ किया। इस वॉलीबॉल चैम्पियनशिप मैच का पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच खेला गया। जिसमें यूपी ने बिहार को तीन सीधे सेटों में 3-0 से हराकर विजय का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे। इस मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह प्रतिष्ठित आयोजन 43 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी चुने जाएंगे। जो आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बृजेश पाठक ने कहा कि काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से काशी और पूरे पूर्वांचल में खेल का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की खेलो इंडिया कार्यक्रम से खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिला है, और खेलों के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता में तीन गुना इजाफा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में अब खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही है। बीएसए और डीएसपी जैसे पदों पर खिलाड़ियों की नियुक्तियां इसका ज्वलन्त उदाहरण हैं।पहले सेट में बिहार की टीम ने कड़ी टक्कर देने कोशिश की,पर उत्तर प्रदेश के स्मैशर्स ने नेट पर ऐसी दीवार खड़ी कर दी जिसे पार करना मुश्किल हो गया। उत्तर प्रदेश ने 25-19, 25-19, 25-22 के अंतर से यह मुकाबला जीत लिया। दिल्ली और पुडुचेरी के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली के सर्विस और अटैक का कोई जवाब नहीं था। दिल्ली ने 25-17,25-21, 25-12 से जीत दर्ज की। वही चंडीगढ़ की टीम ने लद्दाख के खिलाफ ट्रेनिंग मैच जैसा प्रदर्शन करते हुए 25-14, 25- 08, 25-19 की आसान जीत वहासिल की। मध्य प्रदेश और बिहार दूसरे मैच के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला। जहां मध्य प्रदेश ने 3-2 के कड़े संघर्ष से बाजी मार ली। महिला वर्ग में तेलंगाना और लद्दाख का मैच चर्चा का विषय रहा। तेलंगाना के खिलाड़ियों ने लद्दाख को पूरी तरह बैक फुट पर धकेल दिया। सेट का स्कोर 25-02,25-05,25-03 पर रहा। जो उनकी तकनीकी श्रेष्ठता को दर्शाता है। झारखंड की महिलाओं ने भी जम्मू कश्मीर को 3-0 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की। रविवार को खेले गये मैचों के परिणामों में पुरुष में उत्तर प्रदेश बिहार (3-0)25-19,25-19, 25-22, पुरुष में दिल्ली पुडुचेरी (3-0) 25-17, 25- 21, 25-12, पुरुष में चंडीगढ़ लद्दाख (3-0) 25-14, 25- 08, 25-19, महिला में झारखंड जम्मू कश्मीर (3-0) 25-18, 25-18, 25-19, महिला में तेलंगाना लद्दाख (3-0) 25-02, 25-05 25-03 रहे। रविवार को मैच मे पुरुष में 30 और महिला मे28 टीमों ने हिस्सा लिया। साथ ही देश भर से आए 1000 से अधिक खिलाड़ी शामिल रहे। यह चैंपियनशिप मैच 11 जनवरी 2026 तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close