वाराणसी/उत्तरप्रदेश

साढ़े आठ करोड़ से संवरेगा शहीद उद्यान,बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने किया निरीक्षण,दिया समय से कार्य पूर्ण करने का निर्देश

पार्क परिसर में बच्चों और युवाओं के लिए हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी का हो रहा निर्माण

झूला,फव्वारा और मॉर्निंग वॉक के लिए पाथवे जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा उद्यान

​वाराणसी :- नगर निगम शहर के पार्कों को नया स्वरूप देने और उनके सुंदरीकरण की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है | इस क्रम में सिगरा स्थित शहीद उद्यान के कायाकल्प का कार्य जारी है | करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी भी शामिल है | नगर आयुक्त हिंमाशु नागपाल ने बुधवार को शहीद उद्यान का स्थलीय निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सौंदर्यीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए,ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द एक बेहतरीन और सुंदर पार्क की सौगात मिल सके |

शहीद उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए अत्याधुनिक झूले,आकर्षक फव्वारे और मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए पाथवे का निर्माण किया जा रहा है | इसके अलावा पूरे पार्क में आधुनिक लाइटिंग और बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है | डिजिटल लाइब्रेरी बनने से छात्रों और ज्ञान प्रेमियों को भी पार्क परिसर में एक शांत और हाईटेक वातावरण प्राप्त होगा ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close