सपा कार्यकर्त्ताओं ने हड़ाहा सराय मार्केट के दुकानदारों को बांटा पीडीए पंचांग

(नक़ी हैदर दानिश)
वाराणसी :- पूर्वांचल की सबसे बड़ी मार्केट हड़ाहा सराय में आठ जनवरी गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ अजय चौरसिया एवं प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मोहम्मद दिलशाद अहमद के नेतृत्व में पीडीए पंचांग हर दुकान में जाकर बांटा गया एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नीतियों को हर व्यापारी हर दुकानदार को बताया गया है समाजवादी पार्टी पूरे बनारस जिले में एक-एक घर में एक-एक दुकान मकान में जाकर उसके कार्यकर्ता अखिलेश यादव की नीतियों को एवं पीडीए पंचांग को लगातार पहुंचाने का काम कर रहे हैं |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मोहम्मद आलम,मनोज यादव,अब्दुल कलाम, आजाद सरदार,इकबाल अंसारी,हिफाजत अली,सादाब अशरफ,एडवोकेट मुदस्सिर अहमद,आदित्य यादव,शाहिद अंसारी, गुफरान अंसारी,सादिक रहमत,शहाबुद्दीन सिद्दीकी,लालू कसेरा,राजा शाहिद,विक्की, मोहम्मद आजम,इम्तियाज अंसारी,जन्नत अख्तर,सोहनलाल चौरसिया,पवन यादव, अभिषेक गुप्ता सहित इत्यादि काफ़ी संख्या में लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद जिंदाबाद पिडिए एकता जिंदाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाकर चल रहे थे ||





