फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

सपाइयों ने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

सपाइयों ने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

फिरोजाबाद
जनपद फिरोजाबाद के श्री कृष्णा एसोसिएट पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिशन-24 की जीत का संकल्प लिया।
पूर्व छात्र सभा अध्यक्ष सोनू बघेल को सपा व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। जनपद फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने माल्यार्पण कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान चेतन बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार लाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जी जान से जुटना होगा। प्रदेश की वर्तमान सरकार में सर्वाधिक उत्पीड़न व्यापारियों को झेलना पड़ा है। व्यापारी भाजपा सरकार में परेशान हैं। भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। यही वजह समाजवादी पार्टी की जीत की होगी। विगत सपा की सरकार में प्रदेश में प्रत्येक वर्ग का पूरी तरह से ध्यान रखा गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता
चेतन बघेल एवं संतोष यादव जुगेंद्र यादव बदन सिंह शर्मा व मनीष बघेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close