नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

संविदा लाइनमैनों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रिपोर्टर विकास सिंह

संविदा लाइनमैनों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन।

नूरपुर।पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत रहटा-बिल्लौच बिजली फीडरों पर कार्यरत संविदा लाइनमैनों एवं कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी को लेकर संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

।ज्ञापन में संविदा कर्मियों ने बताया कि उन्हें अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मियों का कहना है कि विभाग द्वारा मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया।संविदा कर्मियों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा कुछ श्रमिकों को जबरन कार्य से हटाया जा रहा है, जबकि वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अपना कार्य पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांग की कि उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, जिससे वे और उनके परिवार सुरक्षित एवं संतोषजनक जीवन व्यतीत कर सकें।इस संबंध में अधिशासी अभियंता गोपाल चतुर्वेदी ने संविदा कर्मियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी लाइनमैनों का लंबित वेतन जारी कर दिया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में कावेन्द्र सिंह, निर्दोष सिंह, अरुण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, अमरपाल सिंह, रचित कुमार सहित अन्य संविदा कर्मी उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close