नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत गांव में मचा हड़कंप

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिँह

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत गांव में मचा हड़कंप

नूरपुर। थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम आकलपुर उर्फ असकरीपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रामेश (70 वर्ष) पुत्र भूरे सिंह निवासी ग्राम आकलपुर उर्फ असकरीपुर के रूप में हुई है। अचानक हुई इस मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई। परिजनों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया देख। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का सही खुलासा हो सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बुजुर्ग की मौत स्वाभाविक थी या किसी अन्य कारण से हुई है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close