वाराणसी/उत्तरप्रदेश

संत रविदास जयंती: वाराणसी में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक भारी वाहनों और रूटों में बदलाव, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह एडवाइजरी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी 29 जनवरी: संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सीर गोवर्धनपुर स्थित मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 30 जनवरी की सुबह 8 बजे से 1 फरवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान लंका, सामनेघाट और बीएचयू क्षेत्र के कई रास्ते सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे।

प्रमुख प्रतिबंध और डायवर्जन पॉइंट्स

यातायात पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, कार्यक्रम की भव्यता और सुरक्षा को देखते हुए निम्नलिखित मार्गों पर बदलाव किए गए हैं:

भगवानपुर और नगवा क्षेत्र:भगवानपुर मोड़ से संत रविदास मंदिर की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को मालवीय गेट (BHU) की ओर भेजा जाएगा।

सामनेघाट और रामनगर:रामनगर चौराहे से वाराणसी आने वाले वाहनों को सामनेघाट पुल की बजाय टेंगरा मोड़ के रास्ते NH-19 पर डायवर्ट किया जाएगा। सामनेघाट पुल के पश्चिमी छोर से वाहनों को हरसेवानंद कॉलेज की ओर मोड़ा जाएगा।

लंका और रविदास गेट: रविदास गेट से थाना लंका या नगवा चौकी की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को मालवीय गेट की ओर मोड़ दिया जाएगा।

नरिया और बीएचयू: नरिया तिराहे से बीएचयू की ओर जाने वाले वाहनों को करौंदी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जहाँ से वे नुवाव अंडरपास या भिखारीपुर होकर जा सकेंगे।

सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र: मारुति नगर तिराहे से संत सर्वनदास यात्री निवास की ओर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लोटूबीर अंडरपास से केवल कार्यक्रम से जुड़े अधिकृत वाहन ही प्रवेश पा सकेंगे।

यात्रियों के लिए विशेष निर्देश

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। विशेष रूप से लंका, नगवा और सामनेघाट की ओर जाने वाले लोग डायवर्जन चार्ट देखकर ही निकलें।

यातायात पुलिस की सलाह: “श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कृपया ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन ले जाने बचे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close