देहरादून-उत्तराखण्ड़

शिक्षा विभाग मे ट्रांसफर के लिए अगर की सिफारिश तो आएगी शामत

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, शिक्षा विभाग मे ट्रांसफर के लिए सिफारिश करने/करवाने वाले टीचरों की अब शामत आने वाली है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड ने ऐसे टीचरों की खोजबीन कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड दीप्ति सिंह ने उक्त का आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि नव शिक्षक कार्मिकों, जिनकी परवीक्षाकाल अवधि भी पूर्ण नहीं हुई है, के द्वारा अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण / सम्बद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से संदर्भ प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों-कार्मिकों द्वारा भी प्रतिनियुक्ति स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण / सम्बद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से अपने आवेदन संदर्भित करवा रहे हैं, जिससे शासकीय कार्यों में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
उन्होंने कहा है कि यह स्थिति अत्यंत खेदजनक होने के साथ ही कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध है। फलस्वरूप ऐसे शिक्षकों/कार्मिकों का चिन्हींकरण करते हुये उनके विरुद्ध कार्यवाही की जानी आवश्यक है। अतः प्रत्येक स्तर पर ऐसे शिक्षकों/कार्मिकों को चिन्हित करते हुये सम्बन्धित के विरुद्ध अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु सम्बन्धित नियुक्ति अधिकारी को संस्तुति करने के साथ ही सूचना की एक प्रति अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close