वाराणसी/उत्तरप्रदेश

शंखनाद एवं ध्वज पूजन के साथ “हर घर भगवा ध्वज” सांस्कृतिक जन जागरण अभियान का शुभारंभ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि “हिंदू नववर्ष हमारी सनातन परंपरा, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है ||

वाराणसी :- गुरु गोरखनाथ मठ मैदागिन में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सनातन संस्कृति के जागरण हेतु संचालित “हर घर भगवा ध्वज” अभियान के अंतर्गत हिंदू नववर्ष का भव्य शुभारंभ मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण,शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ | इस अवसर पर भगवा ध्वज और हिंदू नव वर्ष क्यों मानते है का पम्पलेट का वितरण दारानगर,मृत्युंजय महादेव,मैदागिन क्षेत्र में हर घर भगवा ध्वज वितरण का किया गया |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूज्य महंत योगी रामनाथ जी महाराज एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला उपस्थित रहे | इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “हिंदू नववर्ष हमारी सनातन परंपरा, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है |

‘हर घर भगवा ध्वज’ अभियान समाज में एकता, संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम बनेगा | यह केवल एक अभियान नहीं,बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जनआंदोलन है | कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष के स्वागत को सांस्कृतिक नवचेतना का प्रतीक बताते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया | यह अभियान समाज में सांस्कृतिक जागरूकता,आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है |

इस अवसर पर मनीष मिश्रा,अजय सिंह,नीतीश सिंह,गप्पू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव गोलू,उमेश सिंह,दिनेश अग्रहरि,विनय चौरसिया,गणेश वर्मा,अमन अग्रहरि,योगेश विश्वकर्मा,करण विश्वकर्मा,अमित जायसवाल,शुभम सोनकर, शिवांशु यादव सहित उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close