वाराणसी/उत्तरप्रदेश

व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि के साथ जिलाधिकारी चंदौली चन्द्रमोहन गर्ग का किया स्वागत

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों सँग जिलाधिकारी का किया मल्यार्पण, अंगवस्त्र पहनाकर हाथो में गीता का पुस्तक देकर किया सम्मान ||

सरकार और प्रशासन में बैठे लोग व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के प्रति काफी गम्भीर है – जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ||

चंदौली /वाराणसी :- चंदौली जिलाधिकारी कार्यालय पर जिले के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंदौली चन्द्रमोहन गर्ग का किया स्वागत | उक्त अवसर पर चंदौली जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में व्यापारियों को सेम्पलिंग का भय दिखाकर कर खाद्य औषधि विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार गौड़ एवं सुपरवाइजर गण्डपति पाठक द्वारा व्यापारियों से काफी दिनों से अवैध धन उगाही किया जाता था | चकिया के व्यापारी संदीप केशरी से सेम्पलिंग के नाम पर और सीज माल को खुलवाकर बिक्री के नाम पर काफी धन उगाही की गई जिसको लेकर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करते हुऐ जाँच की माँग रखी जिस पर जांच का आदेश हुआ जिसमें कई साक्ष्य प्रस्तुत की गयीं जिसमे अधिकारी एव कर्मचारी संलिप्त पाये गये जिलाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर दोनों लोगो तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया | इसी क्रम में सभी पदाधिकारीयो के साथ जिलाध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी का अंगवस्त्र पहनाकर माल्यार्पण किया और हाथो में गीता का पुस्तक देकर सम्मान किया गया |

व्यापारी सुरक्षा बैठक सम्पन्न
चंदौली पुलिस लाइन सभागार में पुलिस उपाधीक्षक द्वय देवेन्द्र कुमार एवं रघुराज की उपस्थिती में बैठक हुई जिसमें जिले के व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने किया | बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा की सरकार और प्रशासन में बैठे लोग व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के प्रति काफी गम्भीर है आगे कहा कि आगामी होली के त्योहार एवं ईद को देखते हुये जिले के सभी बाजारों में खरीदारी काफी मात्रा में की जाती है जिससे बाजारों में भीड़ की स्थिति बनी रहती है जिसको देखते हुये पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाय और यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ किया जाय जिससे व्यापारियों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो साथ ही जिले भर के कई बाजारों से आये हुये अन्य पदाधिकारियो ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारीयो को अवगत कराया जिसपर पुलिस उपाधीक्षक ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया |

बैठक में प्रमुख रूप से अशोक केशरी, राकेश मोदनवाल,महमूद आलम,भानु यादव,गुरदीप सिंह,उदय गुप्ता,अभिमन्यु प्रजापति,गुलाब केशरी, रामजियावन, गणेश बाबा,लालसाहब,कुन्दन चौहान, सतीश सेठ आका,धनन्जय रस्तोगी,शंकर गुप्ता,अरविंद वर्मा,अशोक मौर्य,विष्णु जायसवाल,आफताब इदरीसी,अंकित जायसवाल,चंद्रशेखर प्रजापति,सलमान खान,मोहित केशरी,अमन अली,चंद्रशेखर सिंह,गुलाम गौस,सुशील शर्मा,संदीप केशरी सहित काफी संख्या मे व्यापारीगण उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close