वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विशाल शोभा यात्रा समष्टि भंडारे के साथ ही समापन हुआ- स्वामी शूद्धानंद तीर्थ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- काशी कामरूप मठ में आयोजित दो दिवसीय तिरोधन निर्वाण तिथि महोत्सव परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी बाणेश्वरानंदतीर्थ महाराज का तिरोधान महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को द्वितीय दिवस में भगवान पूर्ण ईश्वर का अभिषेक और गुरु जी के चलचित्र के माध्यम से उनकी शोभायात्रा कामरूप मठ से शुरू होकर के मणिकर्णिका घाट से होकर के हरिश्चंद्र घाट होते हुए राजेंद्र प्रसाद घाट पर नोका से पहुंचकर भजन कीर्तन के साथ में ही बड़े ही श्रद्धालु भक्तजन राम कृष्ण काभजन कीर्तन करते गाते हुए कामरूप मठ में पहुंचे उसके बाद गुरु जी का पूजन हुआ और काशी के समस्त मठ के 100 से ऊपर संन्यासियों का भिक्षा समष्टि हुआ |

इस समष्टि में जो भक्तजन श्रद्धालु पधारे हैं उन्होंने महाराज जी का सभी संतों का पूजन किया और दक्षिण फल वस्त्र मिठाई दिया और स्वामी शूद्धानंद तीर्थ जपेश्वरानंद तीर्थ आनंद स्वरूप मणिदीप स्वामी ब्रह्मचारी सुधास्वामी सभी मतों के महंत जन उपस्थित रहे साथ ही शाम को संगीत कार्यक्रम के साथ में ही समापन समारोह आयोजित हुआ |

इस कार्यक्रम में मठ के सहयोगी के रूप में डॉ पवन कुमार शुक्ला,डॉ शंभु लाल शर्मा बापन मंडल प्रशांत जी स्वामी जपेश्वरानंद तीर्थ जी एवं मठ के सभी शिष्य जो कोलकाता बिहार महाराष्ट्र राजस्थान से बहुत सारे शिष्य पधारे और इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और गुरु जी का आशीर्वाद ग्रहण किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close