वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वार्ड पुराना रामनगर एवं ग्रामसभा भीटी में किया ₹ 62.36 लाख की लागत से तीन मार्ग निर्माण एवं जल निकासी कार्यों का शिलान्यास

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वार्ड पुराना रामनगर के कोदोपुर में हरेंद्र राय के आवास से अशोक यादव के आवास तक ₹ 6.01 लाख की लागत से 93 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक आशा राय से कराया गया। पूर्व पार्षद रितेश पाल ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण डॉ आशा गुप्ता एवं नंदलाल चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

इसके उपरांत विधायक ने ग्रामसभा भीटी में विकासखंड काशी विद्यापीठ के न्यू कॉलोनी में विजय कुमार यादव के आवास से रामधनी भारती के आवास तक ₹5.17 लाख की लागत से 157 मीटर जलनिकासी कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक सुखराम भारती एवं रामधनी से कराया गया। आलोक सिंह ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण टुन्ना सिंह एवं नंदलाल चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

इसके उपरांत विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने ग्रामसभा भीटी में सितारा देवी के आवास से रामवृक्ष के आवास होते हुए नंदलाल के आवास तक ₹51.18 लाख की लागत से 807 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक रामवृक्ष राजभर से कराया गया। संजय सोनकर ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण पूर्व चेयरमैन नगर पालिका श्रीमती आशा गुप्ता एवं प्रधान रीना सोनकर ने संयुक्त रूप से किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अपने हाथों से पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, संतोष द्विवेदी, डॉ अनुपम गुप्ता, सृजन श्रीवास्तव, जितेंद पांडेय, रितेश राय, पार्षद लल्लन सोनकर, अजय प्रताप सिंह, जय सिंह, विन्दा, शिवांग सिन्हा, कृष्ण मौर्य, दीना भारती, आरती भारती, अरुण, सीताराम, बड़डू, संजय कुमार, रामधनी, नरेश सोनकर, छेदी, अर्चना, सुदर्शन सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, मुकुंद, कन्नू गुरु, पप्पू चौरसिया, महेंद्र सरोज, शकुंतला देवी, संतोष सोनकर, अमृता दुबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close