काशीपुर-उत्तराखण्ड़

विधायक त्रिलोक चीमा ने किया दो सड़कों का शिलान्यास

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,काशीपुर से भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने क्षेत्र की दो सड़कों का शिलान्यास किया। चीमा ने बताया कि वार्ड नं- 5 ओम विहार कॉलोनी में बहल्ला पुलिया से जयप्रकाश के घर तक 120 मीटर टायल्स मार्ग निर्माण व चंद्रपाल यादव के घर से बालम सिंह नियाल के घर तक 130 मीटर टायल्स मार्ग निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि इन मार्गों का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जाएगा। क्षेत्र के विकास हेतु जैसे जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का भरसक प्रयास किया जायेगा। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, पार्षद कदीर मलिक, पीयूष मित्तल आदि मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close