विद्यापीठ चौकी प्रभारी की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों और सार्वजनिक शराब पीने वालों में हड़कंप

वाराणसी सिगरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशया लाइन नेहरू मार्केट विद्यापीठ चौकी अंतर्गत शहर के व्यस्त इलाके में चौकी इंचार्ज शिवकर मिश्रा की अचानक और सख्त कार्रवाई ने अतिक्रमणकारियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के बीच हड़कंप मचा दिया है। इस कार्रवाई का मकसद सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और कानून का शासन सुनिश्चित करना बताया जा रहा है
जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी शिवकर मिश्रा ने सार्वजनिक स्थानों, विशेष रूप से दुकानों के बाहर खुलेआम शराब पीने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई
चौकी प्रभारी शिवकर मिश्रा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “कोई भी व्यक्ति अपनी दुकान के बाहर या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम शराब नहीं पी सकता। यह कानून का उल्लंघन है और सामान्य जनता के लिए उपद्रव का कारण बनता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी





