वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी में कांग्रेस ने की गौ पूजा, अजय राय बोले – ‘सनातन विरोधी है मोदी-योगी सरकार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। गौ माता की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने पौराणिक कुंड ईश्वरगंगी तालाब स्थित गौशाला में विधिवत गौ पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने स्वयं गौ पूजा कर यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी गौ माता, संत समाज और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है।

गौ पूजन के दौरान अजय राय ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान और सनातन आस्था पर चोट यह दर्शाता है कि मोदी-योगी सरकार सनातन विरोधी है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी जैसे महान धर्मगुरु, जिन्होंने समाज को ज्ञान और संस्कार का मार्ग दिखाया, आज अपने सम्मान की रक्षा के लिए अनशन पर बैठने को मजबूर हैं। यह स्थिति सत्ता की संवेदनशीलता और सनातन के प्रति उसकी वास्तविक सोच पर गंभीर प्रश्न उठाती है।

अजय राय ने कहा कि योगी सरकार ने बटुकों का शिखा नोचकर और बुजुर्ग संतों को लाठियों से पीटकर एक निंदनीय कार्य किया है। जो सरकार खुद को गौ रक्षा और सनातन की रक्षक बताती है, उसी सरकार में उत्तर प्रदेश गौ मांस का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है। यह सरकार की कथनी और करनी के बीच का सबसे बड़ा विरोधाभास है। उन्होंने मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण के नाम पर इस पवित्र स्थल की आत्मा को नुकसान पहुँचाने की भी निंदा की। मणिकर्णिका घाट केवल एक घाट नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सनातन धर्म की आस्था का केंद्र और मोक्ष का द्वार है।

अजय राय ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि यदि मूर्ति से जुड़ा वीडियो AI जनरेटेड है, तो उसके ठोस सबूत सार्वजनिक किए जाएँ। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार के मंत्री और अधिकारी मूर्ति टूटने की बात स्वीकार कर रहे हैं, दूसरी तरफ उसी मामले को AI वीडियो बताया जा रहा है। यह विरोधाभास सरकार की नीयत और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है कि वह शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आवाज उठाती रहेगी और गौ रक्षा तथा सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। संतों का अपमान, गौ माता की उपेक्षा और पवित्र तीर्थ स्थलों की आत्मा से छेड़छाड़ इस सरकार के सनातन विरोधी चेहरे को उजागर करते हैं। कांग्रेस पार्टी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ मजबूती से खड़ी है और खड़ी रहेगी।

गौ पूजन के इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, चंचल शर्मा, विजय देवल, हसन मेहदी कब्बन, नरसिंह दास वर्मा, मनोज वर्मा मनू, अब्दुल हमीद डोडे, धीरज सोनकर, किशन यादव, आनंद चौबे, अनिल पटेल, कृष्णा गौड़, रामजी गुप्ता, अश्वनी यादव, विकास पाण्डेय, शिव नारायण सिंह, प्रमोद यादव, पप्पू यादव, अनिल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close