वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी मंडल पर पहली बार सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के स्थान पर पात्र कर्मचारियों को दिया गया पदोन्नति

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में 30 नवम्बर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 11 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया | इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी दयाराम,यूनियन के पदाधिकारी समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे | इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) अशोक कुमार वर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि आपको कोई समस्या होती है तो मंडल कार्यालय आपके लिए सदैव खुला है और हम आपकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे | सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि अब आप रेल कार्यों से निर्वृत होकर अपने परिवार और समाज को अपना बचा हुआ समय देवें |

अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) ने बताया की वाराणसी मंडल में पहली बार कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत से जिस दिन जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है उनकी पद पर आज ही वरिष्ठता क्रम में आ रहे दूसरे कर्मचारी को पदोन्नति लेटर सेवानिर्वत होने कर्मचारियों से दिलवाया गया है |

(1)- राकेश कुमार सिंह वाणिज्य अधीक्षक/देवरिया सदर के रिक्त पद पर नितेश अग्रवाल को पदोन्नति मिली |
(2)- सुनिल कुमार सेठ मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी के रिक्त पद पर राकेश कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नति मिली |
(3)- चन्द्रा वती देवी टेकनीशियन/भटनी के रिक्त पद पर पूनम कुमारी को पदोन्नति मिली |
(4)- एडमण्ड एक्का मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी के रिक्त पर दीनानाथ प्रसाद पदोन्नति मिली |
(5)- योगेन्द्र सिंह/मुख्य कार्यालय अधीक्षक(इंजी) वाराणसी के रिक्त पद पर राजेन्द्र सिंह यादव को पदोन्नति मिली |
(6) -रियाज अहमद कार्यालय अधीक्षक(इंजी) वाराणसी के रिक्त पद पर रमेश मीना को पदोन्नति मिली |

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान,पीपीओ,मेडिकल कार्ड प्रदान एवं माला पहनाकर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया | इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया उन्होंने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र,पीपीओ,डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है आप के किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा |

30 नवम्बर को वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कमर्चारियों में राकेश सिंह/वाणिज्य अधीक्षक/कुसुम्ही, नासिर अहमद/ट्रेन मनेजर/मऊ,सुदर्शन गुप्ता/कांटा वाला/कठ कुइयां,उमेश कुमार पाण्डेय/स्टेशन अधीक्षक/तमकुही रोड़,सुनील कुमार सेठ/मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी,एडमंड एक्का/मु.कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी, राकेश कुमार दूबे/सी.से.ई/वाराणसी,जयबीर सिंह/सीडीएमएस/वाराणसी,योगेन्द्र सिंह/मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी, रियाज अहमद/कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी एवं चन्द्रावती देवी/तकनीशियन तृतीय/भटनी आदि कर्मचारी शामिल थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close