वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी मंडल के मऊ स्टेशन पर छह मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु चार गर्डरों की सफल लांचिंग

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर स्टेशनों के पुनर्विकास योजना के अंतर्गत यात्री सुविधा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है | इसी क्रम में वाराणसी मंडल के मऊ स्टेशन पर छह मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज के निर्माण हेतु ब्रिज के पहले स्पैन के लिए प्रत्येक 32 मीटर लम्बे एवं 15 टन वजनी के चार गर्डरों की सफल लांचिंग का कार्य सभी फिटिंग और स्टिफ़नर सहित 4 दिसम्बर 2025 गुरुवार को सम्पन्न हुआ |

एफओबी के एक स्पैन हेतु चार गर्डरों की लॉन्चिंग का यह चुनौती पूर्ण कार्य मात्र चार घंटे का ट्रैफिक एवं कर्षण ब्लाक लेकर सीमित अवधि में ही पूरे सुरक्षा प्रोटोकाल के साथ सफलतापूर्वक किया गया | गर्डर लांचिंग में उच्च क्षमता वाले रोड क्रेन का उपयोग किया गया तथा कार्य के दौरान एक क्रेन को स्टैण्ड बाई के रूप में रखा गया था लांच किये गये चार गर्डरों में प्रत्येक की लम्बाई 32 मीटर तथा वजन 15 टन है | गर्डर लांचिंग का कार्य मंडल इंजीनियर (सामान्य) ए.के.पाण्डेय एवं सहायक मंडल इंजीनियर(मऊ) एस.के. पाण्डेय की देखरेख में 4 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11:45 से 15:45 बजे तक विद्युत कर्षण एवं ट्रैफिक ब्लाक लेकर ब्लाक अवधि के अंदर ही सम्पन्न कर लिया गया |

मऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन छह मीटर एफओबी के दूसरे स्पैन के गर्डरों की लांचिंग का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button