वाराणसी/उत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत में 244848 वादों का हुआ निस्तारण, जिसमें कुल 260117602.37/- रूपये की भी वसूली हुई

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जनपद न्यायाधीश ने अधिक से अधिक वादों के सुलह समझौते आधार पर निस्तारण पर दिया बल

   वाराणसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा अधिक से अधिक वादों के सुलह समझौते आधार पर निस्तारण पर बल दिया। 
  राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय में कुल 35947 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें दीवानी के कुल 135 वाद, पारिवारिक वाद 88, मोटर

दुर्घटना क्षतिपूर्ति के 35 वाद में बीमा कम्पनी द्वारा पीडित पक्षकारों को रू० 19134600/- की धनराशि दिलायी गयी, फौजदारी के 35532 मामलों जिसमे अर्थदण्ड के रूप में रू० 1438640/- वसूल किया गया, एन0 आई0 एक्ट के 142 बाद रू० 39338823/वसूल किया गया, पैको व कम्यूनिकेशन प्रीलिटिगेशन स्तर के 9262 मामलों का निस्तारण हुआ, जिसमें रू0 129257000/- की धनराशि की वसूली हेतु समझौता हुआ, जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों द्वारा कुल 199371 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें रू0 13544641/- की धनराशि
की वसूली हेतु समझौता हुआ। श्रम विभाग द्वारा कुल 33 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 3333817/- की धनराशि की वसूली हेतु समझौता हुआ तथा अन्य में 235 वाद का निस्तारण हुआ। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 244848 वादों का निस्तारण हुआ, जिसमें कुल मिलाकर 260117602.37/- रूपये वसूली किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय परिसर में जगह जगह पर हेल्पडेस्क बनाये गये। जो वादकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान किये। राष्ट्रीय लोक अदालत में आर०के० नेत्रालय महमूरगंज के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें बहुत से वादकारियो द्वारा अपनी आँखों का निःशुल्क जाँच करवाया गया तथा आर०के० नेत्रालय की ओर से निःशुल्क दवा को वितरण भी किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार केन्द्रीय कारागार के कैदियों द्वारा बनाये गये उत्पादों जैसे-लकड़ी के खिलौने, दरी, गमछा तथा खाद्य सामग्री में अचार, ब्रेड, बिस्किट तथा बल सम्प्रेक्षण गृह,रामनगर तथा बालक बालगृह, रामनगर तथा आफ्टर केयर होम रामनगर में रह रहे सम्वासिनियों तथा बच्चों द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के आर्ट क्राफ्ट तथा बैग आज की प्रदर्शनी में लगाये गये। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदने में रूची दिखायी। बैंकों से संबन्धित प्रीलिटिगेशन बाद का संचालन एडवोकेट अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। विजय कुमार विश्वकर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस
राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियो, पुलिस प्रशासन, अधिवक्तागण, बैंक अधिकारियो कर्मचारियों एवं वादकारियों का
धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही सम्बन्धित कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की गयी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय ए०के० श्रीवास्तव, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत संतराम, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोक अदालत नोडल अधिकारी अपर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार – V तथा यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख व सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button