राष्ट्रीय लोकदल छात्र प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, हृदयांश कौशिक बने नूरपुर के युवा नगर अध्यक्ष

रिपोटर विकास सिंह
राष्ट्रीय लोकदल छात्र प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, हृदयांश कौशिक बने नूरपुर के युवा नगर अध्यक्ष
नूरपुर। दिनांक 14 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की एक महत्वपूर्ण बैठक नूरपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में रालोद छात्र प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अभिजीत सिंह चहल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर रालोद जिला अध्यक्ष परितोष चंदेल, वरिष्ठ रालोद नेता हरि सूदन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी पर विशेष चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष परितोष चंदेल ने कहा कि रालोद हमेशा से किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहा है। पार्टी में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मज़बूत होगा।इसी क्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अभिजीत सिंह चहल की संस्तुति पर नूरपुर मोहल्ला चौधरी निवासी हृदयांश कौशिक को नूरपुर का युवा नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। उनकी नियुक्ति को रालोद छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे ने अनुमोदित किया।नवनियुक्त युवा नगर अध्यक्ष हृदयांश कौशिक ने पदभार मिलने पर संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को रालोद की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे तथा नूरपुर में संगठन को नई ऊर्जा देंगे।बैठक के दौरान अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि रालोद छात्र प्रकोष्ठ में नई पीढ़ी की जिम्मेदारी से संगठन में नई ताकत का संचार होगा।












