वाराणसी/उत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वाराणसी के समाजसेवी अजय मिश्रा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह में समाजसेवा और मानवाधिकार के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले राष्ट्रीय महासचिव प्रशासनिक अजय मिश्रा को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया | समारोह की शोभा मुख्य अतिथि पूर्व सांसद के.सी. त्यागी,उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश लोकपाल सिंह और दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति से और बढ़ गई |

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने की | राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नन्द पांडेय ने कहा कि समाजसेवा और मानवाधिकार के प्रति मिश्रा का योगदान की सराहनीय रहा और कहा कि उनके प्रयास समाज के लिए प्रेरणा और उदाहरण हैं |

समारोह में संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा और उत्सव की महत्ता को और बढ़ाया | यह सम्मान समाज के उत्थान,मानवाधिकारों की सुरक्षा और मानवता के प्रति कैलाश पाण्डेय की निस्वार्थ प्रतिबद्धता का प्रतीक है |

इस अवसर पर परिवार में हर्ष का विषय है साथ ही अमित तिवारी,मिथलेश पांडेय, मनीष पांडे,अतुल मिश्रा ने बधाई दिया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close