देहरादून-उत्तराखण्ड़

राज भवन कूच करते कांग्रेसियों की हुई गिरफ़्तारिया, ज़मीन पर ही धरना शुरू, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से देहरादून पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीसीसी मुख्यालय से राजभवन की और कूच करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासनकाल में अफसर शाही बेलगाम हो गई है।

भ्रष्टाचार चरम पर है। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर प्रहार करते हुआ कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में खनन माफियाओं का बोलबाला है। आहूत राजभवन घेराव में विधायक प्रीतम सिंह, सुमित हृदेश,आदेश चौहान, ज्योति रौतेला, अलका पाल, हीरा सिंह बिष्ट आदि ने सरकार पर आरोपो की बौछार की।

राज भवन की और कूच कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भारी पुलिस बल ने बल प्रयोग करके रास्ते में ही रोक लिया,जिससे आक्रोशित होकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जमीन पर सड़क पर ही धरना देने लगे। बाद में भारी पुलिस बल ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी कर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close