वाराणसी/उत्तरप्रदेश

राजस्व वृद्धि व यात्री सुविधाओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने की वाणिज्य विभाग की समीक्षा बैठक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रेलवे की प्राथमिकता बेहतर यात्री सेवा – डीआरएम आशीष जैन ||

बिना टिकट यात्रा पर सख्ती के निर्देश, यात्रियों से मृदुल व्यवहार पर जोर ||

टिकट जांच अभियान तेज करने व स्टेशनों की सुविधाओं की निगरानी के निर्देश ||

वाणिज्य विभाग की बैठक में राजस्व बढ़ाने और यात्री सुविधाएं सुधारने पर चर्चा ||

वाराणसी :- वाणिज्य विभाग के कार्यों की समीक्षा,राजस्व वृद्धि,नियमों के पालन और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित करने के उदेश्य से मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के अध्यक्षता में 10 मार्च 2026 मंगलवार को मंडल कार्यालय के भारतेन्दु सभागार में वाणिज्य विभाग के निरीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वाणिज्यिक गतिविधियों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई | बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से कुशल व्यवहार,टिकट जांच,राजस्व संग्रह, अनाधिकृत यात्रा की रोकथाम तथा स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की उन्होंने वाणिज्य निरीक्षकों को निर्देशित किया कि टिकट जांच अभियान को और सघन किया जाए तथा बिना टिकट यात्रा के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए |

इसके साथ ही स्टेशनों पर स्वच्छता, पेयजल,प्रतीक्षालय तथा अन्य यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए | मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना एवं यात्रियों से कुशल व्यवहार रेलवे की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी |

बैठक में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा व्यवहारिक कठिनाईयों और उनके समाधान के संबंध में अपनाये जाने वाले उपायों पर विस्तृत चर्चा की | मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने -अपने कार्यक्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें,राजस्व वृद्धि के लिए प्रभावी कदम उठाएं,फ्रंटलाइन स्टाफ को यात्रियों से मृदुल व्यवहार करने तथा यात्रियों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें |

इस अवसर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय,सहायक वाणिज्य प्रबंधक पुष्कर सिंह रावत एवं धनंजय कुमार सिंह सहित मंडल के सभी वाणिज्य निरीक्षक एवं मंडल कार्यालय में कार्यरत वाणिज्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button