राजभवन घेराव के लिए अनुपम शर्मा ने तैयार की रणनीति, 16 फरवरी को कांग्रेसी करेंगे देहरादून कूच

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,,उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार, आज गौड़ सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, महानगर अध्यक्ष अलका पाल और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 16 फरवरी 2026 को देहरादून में प्रस्तावित “राजभवन घेराव” कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना था। इस दौरान आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई और उपस्थित कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रणनीति पर मंथन करते हुए नेतृत्व द्वारा बूथ मैनेजमेंट, बस्ता इंचार्ज और वार्ड कमेटियों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए और अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज जोशी, विमल गुड़िया, हरीश कुमार, उमेश जोशी, सरित चतुर्वेदी, अजीत डोबल, ब्रह्म पाल, अकरम बेग, सुभाष पाल, जितेंद्र सरस्वती, इंद्र सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र कुमार, विधानसभा प्रभारी अकरम अली, राम देव शर्मा, पार्षद अब्दुल क़ादिर, सरफराज सैफी, फिरोज हुसैन, मौ. असीम, राकेश भगत, मंसूर अली मंसूरी, डॉ. कुंवर सिंह पाल, राकेश यादव, संजीव शर्मा, परम सिद्ध, कृष्ण कुमार, ताहिर ख़ान सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।























