काशीपुर-उत्तराखण्ड़

यू सी सी के एक वर्ष पूरा होने पर नगर मिगम मे हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,समान नागरिक संहिता को लेकर बनाए गए कानून को आज पूरा एक वर्ष हो गया। प्रदेश के यशस्वी और विकास की गहरी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों के चलते आज ही के दिन उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून बनाकर देश का प्रथम राज्य बन गया था। इस अवसर पर यहां नगर निगम सभागार में समान नागरिक संहिता कानून के प्रति जागरूकता हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महापौर दीपक वाली ने इस कानून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक बड़ी उपलब्धि बताया और उनका यह कानून बनाने पर धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं भी दी।
इस कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सायरा बानो महापौर दीपक बाली नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट तहसीलदार पंकज चंदोला ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह सहित नगर निगम के साथ-साथ विभिन्न विभागों की दर्जनों महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समान नागरिक आचार संहिता को लेकर प्रेजेंटेशन भी किया गया जिसमें उसके सभी नियम कायदो को दर्शाया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहां की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जो समान नागरिक संहिता कानून बनाया गया है उससे महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है और विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं को ताकत मिली है क्योंकि मुस्लिम समाज में चली आ रही कुरीतियों जैसे हलाला तीन तलाक पर भी प्रतिबंध लगा है जिसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। कार्यक्रम में नगर निगम में नियुक्त समान नागरिक कानून के उपनिबंधक अंकित खर्कवाल को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया क्योंकि उनके प्रयासों के चलते काशीपुर नगर निगम इस कानून के संबंध में 5280 आवेदनो का शत प्रतिशत पंजीकरण और निदान कर प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। समान नागरिक संहिता कानून की जागरूकता हेतु नगर निगम में एक स्टॉल भी लगाया गया।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close