काशीपुर-उत्तराखण्ड़

यू ट्यूबर हिमांशु ठाकुर पर बैंक मैनेजर ने लगाया रंगदरी का आरोप,मुकदमा दर्ज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुंडा ब्रांच मैनेजर ने काशीपुर के यूट्यूब चैनल पत्रकार व उसके साथी के खिलाफ 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुंडा ब्रांच मैनेजर सुमन सिंह पुत्री करण सिंह ने कुंडा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हरियावाला निवासी एक व्यक्ति तथा एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार ने षडयंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए एक गलत वीडियो वायरल किया। उक्त व्यक्ति ने माफीनामा लिखित में देने के बावजूद पत्रकार ने ना ही वीडियो डिलीट किया और ना ही कहने के बावजूद चैनल पर माफीनामा डाला। वह उनसे वीडियो डिलीट करने और माफीनामा डालने के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। सुमन सिंह ने पुलिस से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वीडियो डिलीट कराने व माफीनामा चैनल पर डलवाने की मांग की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई नवीन चन्द्र के हवाले की है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close