वाराणसी/उत्तरप्रदेश
यात्री का ट्रेंन में छुटा मोबाइल को उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव द्वारा पूर्ण तस्दीक उपरांत उपरोक्त महिला को उसका मोबाईल ठीक – ठीक सुपुर्द किया

वाराणसी । दिनांक 13.01.2026 को उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव कार्यालय हाजिर के सामने एक महिला नाम ज्योत्सना चौधरी पुत्री हिरेन्द्र चौधरी ,निवासी 165 बी डीडीए फ्लैट एमआईजी थाना राजौरी गार्डन जनपद-पश्चिम दिल्ली ,दिल्ली कार्यालय उपस्थित हुई व बतायी कि दिनांक 11.01.2026 को गाड़ी संख्या 22490 बंदेभारत एक्स0 के कोच संख्या C-4 सीट संख्या 72 पर अयोध्या कैंट से वाराणसी तक यात्रा कर रही थी वाराणसी में उतरते समय मेरा एक सैमसंग कम्पनी का मोबाईल सीट पर ही छूट गया था जिसकी शिकायत 139 पर मेरे द्वारा की गयी थी जिसे लेने आयी हूँ बाद उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव द्वारा पूर्ण तस्दीक उपरांत उपरोक्त महिला को उसका मोबाईल ठीक – ठीक सुपुर्द किया गया । उपरोक्त महिला यात्री द्वारा अपने मोबाईल की कीमत रु0 15000/- बताते हुए RPF वाराणसी को धन्यवाद दिया गया ।






