वाराणसी/उत्तरप्रदेश

यातायात नियमों के उल्लंघन व अतिक्रमण के विरुद्ध कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

“कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान नागरिकों की सुविधा, सड़क सुरक्षा तथा यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सतत प्रयास है। भविष्य में भी ऐसे अभियानों के माध्यम से नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी रहेगी”- पुलिस आयुक्त ।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।
अभियान के प्रमुख बिंदु-

  1. नंबर प्लेट संबंधी उल्लंघनों पर कार्रवाई:-
    • बिना नंबर प्लेट/फाल्टी/अवैध नंबर प्लेट लगे वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
    • बिना नंबर प्लेट/फाल्टी/अवैध नंबर प्लेट में 19 वाहनों को सीज करते हुए 386 वाहनों का चालान किया गया ।
  2. गलत दिशा में वाहन संचालन पर कार्यवाही:-
    • यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए गलत दिशा से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।
    • गलत दिशा में वाहन संचालन करने वाले 45 वाहनों को सीज़ करते हुए 527 वाहनों का चालान किया गया ।
  3. अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 08 वाहनों को सीज करते हुए 721 चालान किए गए ।
  4. अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही :-
    • सुगम यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले सड़क/फुटपाथ अतिक्रमण के विरुद्ध मौके पर प्रभावी विधिक कार्यवाही की गई, जिससे आवागमन सुचारु बनाया जा सके ।
    • अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले 92 व्यक्तियों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई तथा 01 अभियोग पंजीकृत किया गया ।
  5. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त:-
    • बाजारों एवं अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया ।

आज दिनांक 23.01.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन एवं अतिक्रमण के विरुद्ध एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों की सुविधा, सड़क सुरक्षा तथा यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करना रहा। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट, फाल्टी अथवा अवैध नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई, जिसमें 19 वाहन सीज किए गए तथा 386 वाहनों का चालान किया गया। गलत दिशा में वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध भी सख्त विधिक कार्रवाई करते हुए 45 वाहन सीज किए गए और 527 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में 08 वाहन सीज करते हुए 721 चालान किए गए। सुगम यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले सड़क एवं फुटपाथ अतिक्रमण के विरुद्ध मौके पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसमें 92 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान तथा 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close