उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने होम गार्ड्स के जवानों के लिए सौगात के रूप में की सात बड़ी घोषणाये

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों के हित में सात बड़ी घोषणाएँ कर दीं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार होमगार्ड संगठन को और मजबूत और सक्षम बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य, आपात स्थितियों और कानून-व्यवस्था जैसे सभी मोर्चों पर होमगार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका को उन्होंने सराहा।
समारोह में सीएम धामी ने जवानों की सुविधा और आर्थिक सहायता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। अब होमगार्ड जवानों को साल में 12 आकस्मिक अवकाश मिलेंगे, जिससे व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों में आसानी होगी। महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात जवानों को पुलिस और एनडीआरएफ की तर्ज पर 200 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है।
इसके अलावा एसडीआरएफ प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड जवानों को 100 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। वर्दी भत्ता दोबारा लागू किया गया है, जिससे सभी जवानों को नियमित लाभ मिलेगा। भोजन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है, जबकि प्रशिक्षण भत्ता 50 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया गया। सीएम ने इसे जवानों की क्षमता-विकास और सुविधाओं को मजबूत करने का बड़ा कदम बताया। सीएम धामी ने कहा कि ये सभी घोषणाएँ होमगार्ड जवानों की सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार आगे भी जवानों के कल्याण और सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने जवानों से राज्य निर्माण में और अधिक दक्षता, समर्पण और अनुशासन के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close