मानको की अनदेखी करते बिना मान्यता वाले स्कूल पर एस डी एम् का छापा

बाजपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,,बाजपुर के गांव बाजपुर में बिना मान्यता के चल रहे ग्रीन वैली स्कूल पर एसडीम डॉ अमृता शर्मा ने बीओ सत्येंद्र यादव को साथ लेकर छापा मारा जहां मानको को ताक पर रखकर स्कूल का संचालन किया जा रहा है।बाजपुर गांव में बिना मान्यता के चल रहे ग्रीन वैली स्कूल में आज एसडीएम अमृता शर्मा ने छापा मारा जिसमें नियमों को ताक पर रखकर स्कूल का संचालन किया जा रहा है।यहां 7 क्लासेस संचालित की जा रही है जिसमें सिर्फ चार शिक्षक नियुक्त है साथ ही मात्र तीन रूम में यह स्कूल संचालित किया जा रहा है अब बड़ा सवाल क्या इसको विभाग की लापरवाही कहें या फिर विभाग की मिली भगत यहां पर जिस तरह से स्कूल का संचालन किया जा रहा है उसे तो स्पष्ट है कि यह सारा खेल विभाग की मिलीभगत से चल रहा है आखिर क्यों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं स्कूल संचालक वह विभागीय अधिकारी भी इसके जिम्मेदार हैं। वहीं एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा ने कहा है बिना मान्यता के चल रहे ग्रीन वैली स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए वीओ सत्येंद्र यादव को निर्देशित किया गया है इनके द्वारा ही कार्रवाई करी जाएगी।





