महिला से गैंगरेप मामले मे देवर सहित 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, गत -22 फरवरी को महिला के साथ हुए गैंगरेप की घिनौनी वारदात को पर्दाफाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने जहां देवर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चौथे अभियुक्त का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। जिसके स्वस्थ होते ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गुरुवार को गैगरेप कांड का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि भदईपुरा की रहने वाली एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 22 फरवरी की शाम नौ बजे वह अपने देवर के साथ सरस आजीविका मेला देखकर वापस लौट रही थी कि तभी दो बाइक पर सवार तीन युवक आते है और देवर को किनारे लेकर बातचीत करते है। थोडी देर बाद युवकों ने डरा धमकाकर उसे बाइक पर बैठाया और किच्छा बाईपास स्थित ठंडी सड़क के सूनसान इलाके ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने फौरन मुकदमा दर्ज कर मैनुअल,सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक तफ्तीश शुरू की और पीड़िता के देवर की भूमिका संदेहस्पद माना। पूछताछ में पता चला कि गैंगरेप को अंजाम देने वाले आटा चक्की मोड खेड़ा बस्ती निवासी राजा रस्तोगी,विशाल कुमार उर्फ बिटटू निवासी भदईपुरा और अभय सक्सेना निवासी वार्ड-14 ने ही देवर करन सिंह के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस ने देवर को मुख्य साजिशकर्ता माना। बताया कि 25 फरवरी की शाम को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल के समीप स्थित बाइक संख्या यूके 06 बीके 0587 पर सवार तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
























