वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में ‘माइन डायमंड्स फेस्टिवल’ का हुआ भव्य शुभारंभ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

डायमंड आभूषण प्रेमियों के लिए बेहतरीन कलेक्शन पेश किया गया

वाराणसी :- देश के अग्रणी ज्वैलरी ब्रांड मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के सिगरा स्थित शोरूम में बहुप्रतीक्षित “माइन डायमंड फेस्टिवल” का भव्य शुभारंभ हुआ | स्टोर टीम,ग्राहकों और शहर के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में लॉन्च हुए इस शोरूम में डायमंड आभूषण प्रेमियों के लिए बेहतरीन कलेक्शन पेश किया गया है | विश्व प्रसिद्ध मलाबार के डायमंड आभूषण अपनी उत्कृष्ट कारीगरी, आधुनिक क्राफ्ट्समैनशिप और अनोखे डिज़ाइनों के लिए जाना जाता है | इस एक्सक्लूसिव प्रदर्शनी में चमकते हीरों और शुद्ध सोने से निर्मित स्टेटमेंट ज्वैलरी का शानदार संग्रह उपलब्ध है जो पारंपरिक शान और आधुनिक स्टाइल का बेहतरीन संगम है | ग्राहकों को इस फेस्टिवल में डायमंड के मूल्य पर तीस प्रतिशत तक का भारी डिस्काउंट प्राप्त हो रहा है साथ ही न्यूनतम मूल्य पर गोल्ड बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है |

15 फरवरी तक चलने वाली यह सीमित अवधि की प्रदर्शनी शहर के आभूषण प्रेमियों में खास उत्साह पैदा कर रही है | लॉन्च के पहले ही दिन ग्राहकों ने अनोखे डिजाइनों का अनुभव किया और मलाबार की कारीगरी की सराहना की | मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स वाराणसी के सभी ग्राहकों को इस विशेष प्रदर्शनी का हिस्सा बनने और कला एवं कारीगरी के इस अद्भुत संगम का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है |

उक्त अवसर पऱ विशिष्ट अतिथि परमजीत अहलूवालिया,किरण सेठ,जी एस अड़े, अनीशा शाही,सोना मौर्य सहित इत्यादि आदि शामिल हुए ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close