वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मनरेगा बचाने की लड़ाई को वृहद रूप देने के लिए वाराणसी नागरिक समाज व विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र नेताओं के साथ सभा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

मनरेगा बचाओ “जनचौपाल” – जन अधिकार यात्रा का 11 वा दिन वाराणसी शहर में शास्त्री घाट पर जन चौपाल सभा

गांधीवादी युवाओं के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ “जनचौपाल” जन अधिकार यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली।

125 किमी की पैदल यात्रा के दौरान कुल 225 गांवों में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहाँ मनरेगा कर्मियों, ग्रामीण मजदूरों एवं महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया चौपाल में सभी ने एक स्वर में कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज कि संकल्पना को लेकर शोषित, वंचित, गरीब, मजदूर और किसान के अधिकारों के प्रतीक थे उनके नाम पर बनी मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को वर्तमान तानाशाही और मजदूर विरोधी नीतियों के तहत कमजोर किया जा रहा है जिसे देश का मज़दूर, युवा किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेगा.
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि VB–G RAM G जैसी योजनाओं में कारपोरेट हित की स्पष्ट रूप से झलक हैं, जिससे मजदूरों को पुनः बेरोजगारी और असुरक्षा की ओर धकेला जा रहा है. इससे समाज में असंतोष, निराशा और रोष बढ़ रहा है. महिलाओं के अधिकारों का गंभीर हनन हो रहा है तथा “गारंटी” जैसे शब्दों का प्रयोग पूरी तरह भ्रामक बताया गया.

आयोजकों ने जानकारी दी कि यह जन अधिकार यात्रा लगभग 125 किलोमीटर लंबी थी. जो 225 ग्राम पंचायतों से होकर 11 दिनों बाद आज प्रयागराज से काशी पहुंची हैं इसका समापन वाराणसी के शास्त्री घाट पर सभा करके किया जा रहा है. यात्रा 15 ब्लॉकों से होकर निकली है. हर 15 किलोमीटर पर एक बृहद जनचौपाल का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मजदूर, किसान और महिलाएं शामिल हुए.

यात्री युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा (इलाहाबाद) ने जनचौपाल में अपनी बात रखते हुए कहा कि यह नीति पूरी तरह कारपोरेट हितों के लिए बनाई गई है और यह मजदूर विरोधी सरकार की पहचान है, जिसका वे पुरजोर विरोध कर रहे है.

राष्ट्रीय सचिव एनएसयूआई अक्षय यादव “क्रांतिवीर”(इलाहाबाद ) ने कहा कि काम का अधिकार संवैधानिक अधिकार था , VB–G RAM G केवल छलावा है, रोजगार पर हमला नहीं सहेंगे ,इसकी लड़ाई को गांव गांव घर घर जाकर और बुलंद करेंगे ।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिनव तिवारी संगम (रायबरेली) ने कहा कि मनरेगा काम का अधिकार था सरकार उसे छिन रही है.
प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस आदर्श प्रजापति जी (प्रतापपुर) ने कहा इससे सबसे अधिक महिला मजदूर प्रभावित होंगी. सूफी सलीम (देवरिया) ने कहा की यह सीधे तौर पर रोजगार पर हमला है.

यात्रा में यात्री के रूप में iyc उपाध्यक्ष जितेश मिश्रा, NSUI राष्ट्रीय सचिव अक्षय यादव क्रांतिवीर, अभिनव तिवारी,मृत्युंजय टोनी (भदोही), अर्शिया खान (भदोही),आनन्द मौर्य (भदोही), गौरव यादव (इलाहाबाद),सानिध्य,श्लोक,हैरी, मार्कण्डेय मिश्रा, जितेंद्र (वाराणसी) नन्दलाल मास्टर, जागृति राही, धनञ्जय,लोकतंत्र सेनानी विजय नारायण, कुंवर सुरेश सिंह, डॉ अनूप श्रमिक, रजत सिंह यूपी NSUI प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडे, डॉ आनंद प्रकाश तिवारी, संदीप पाल छोटू , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव, शम्मी सिंह एडवोकेट कुंवर बबलू बिंद, राणा रोहित,नीति, वैभव जायसवाल धनञ्जय सहित अनेक सामाजिक व युवा संगठनों, छात्र संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।।

शास्त्री घाट के जन चौपाल में उपस्थित रहे!!

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close