काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मदर कॉलोनी के खाली प्लाट मे भरे पानी मे डूब कर मरा मासूम बच्चा

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड रिज़वान अहसन ),,,,,मदर कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट में भरे पानी में गेंद उठाने गए ढाई वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत हो गई। रविवार दोपहर महेशपुरा निवासी ढाई वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र इस्लामुद्दीन अपने भाई पांच वर्षीय अल्फ़ेज के साथ घर के पास खेल रहा था। इस दौरान घर से 20 मीटर की दूरी पर वह एक प्लॉट में भरे पानी में गेंद निकालने के दौरान गिर गया। अल्फ़ेज ने जाकर परिजनों को बताया तो परिजन मौके पर पहुंचे और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मोहम्मद जैद को बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता मुख्य बाजार स्थित एक किराना की दुकान में काम करते हैं। उधर, बच्चे की मौत से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने नगर निगम व प्रशासन से शहर भर में खाली पड़े प्लॉटों के मालिकों को नोटिस देकर भरान कराने की मांग की है। आरोप लगाया लोगों पूरे शहर में जो भी खाली प्लॉट पड़े हैं। इनमें पानी भरने से अक्सर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उनके मालिकों को नोटिस देकर भरान करवाने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो। इधर,एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग और नगर निगम के कर्मचारी ऐसे खाली प्लॉट का सर्वे करेंगे। जिन खाली प्लॉटों में पानी भरा है। उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close