वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी, श्री आशीष जैन ने आज दिनांक 16 फरवरी, 2026 सोमवार, मंडल कार्यालय में नवनीकृत विद्धुत (परिचालन) कार्यालय का शिलापट्ट का आनावरण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


वाराणसी 16 फरवरी,2026; मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी, श्री आशीष जैन ने आज दिनांक 16 फरवरी, 2026 सोमवार, मंडल कार्यालय में नवनीकृत विद्धुत (परिचालन) कार्यालय का शिलापट्ट का आनावरण किया तथा इनकी गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्रीमती अर्चना सिंह चौहान ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी में नवनीकृत विद्धुत (परिचालन) कार्यालय का उद्धाटन फीता काट कर किया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री अजय सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अशोक कुमार वर्मा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रथम श्री रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल विद्धुत इंजीनियर(सामान्य) श्री सौरभ राठौर,वरिष्ठ मंडल विद्धुत इंजीनियर(परिचालन) श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार,मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रमेश पाण्डेय सहित कार्यालय के मुख्य लोको निरीक्षक एवं कर्माचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने नवीनीकृत विद्धुत (परिचालन) कार्यालय का अवलोकन किया और कहा कि नए कार्यालय के प्रारंभ होने से विद्युत विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा रेल सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह कार्यालय कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा।
इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) श्री अशोक वर्मा ने बताया कि यह कार्यालय विद्युत रख -रखाव, ऊर्जा प्रबंधन तथा नई तकनीकों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन में सहायता मिलेगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close