उत्तरप्रदेश

भीषण सर्दी में गरीबों को राहत देने आगे आया प्रशासन, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

ज़ीशान अहमद

सरकार की मंशा के अनुरूप लेखपालों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, गरीबों ने “बाबा की सरकार” और प्रशासन को दिया आशीर्वाद

शमशाबाद फर्रुखाबाद।जिले में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ऐसे हालात में सबसे अधिक परेशानी गरीब, मजदूर, किसान, रिक्शा चालक, फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले और बेसहारा लोगों को उठानी पड़ रही है। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के चलते ये लोग सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरित किए गए।

जानकारी के अनुसार सर्दी का मौसम अपने पूरे शबाब पर है। दिन-प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के समय सर्द हवाओं और कोहरे के कारण हालात और भी कठिन हो जाते हैं। खासकर गरीब मजदूर और किसान वर्ग, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, सर्दी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करता नजर आ रहा है। बावजूद इसके अधिकांश गरीब आर्थिक समस्याओं के मकड़जाल में फंसे हुए हैं और ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन जुटा पाने में असमर्थ हैं।

प्रदेश सरकार की स्पष्ट मंशा है कि कोई भी गरीब, मजदूर या असहाय व्यक्ति सर्दी के कारण परेशान न हो। इसी उद्देश्य को लेकर सरकार द्वारा समय-समय पर कंबल वितरण, अलाव जलाने और रैन बसेरों की व्यवस्था जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की इसी जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारते हुए शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र में लेखपाल और ग्राम प्रधान ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान लगभग तीस जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूरों ने कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल मिलना उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है। कुछ लोगों ने भावुक होकर कहा कि रात की ठंड में यही कंबल उनके लिए जीवन रक्षक साबित होगा।

कंबल वितरण के दौरान माहौल पूरी तरह मानवीय और भावनात्मक नजर आया। कंबल पाने वाले अधिकांश गरीबों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार, जिसे वे प्रेमपूर्वक “बाबा की सरकार” कह रहे थे, की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के दुख-दर्द को समझ रही है और संकट के समय उनके साथ खड़ी है। लोगों का कहना था कि पहले ऐसी ठंड में कोई पूछने वाला नहीं होता था, लेकिन अब सरकार की ओर से समय पर मदद मिल रही है।

इसके साथ ही जरूरतमंदों ने क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान की भी खुले दिल से सराहना की। उन्होंने लेखपाल ग्राम प्रधान जुबैर खान को दुआओं से नवाजते हुए कहा कि ऐसे नेक और जनसेवा के कार्य करने वाले अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं। कई बुजुर्गों ने हाथ उठाकर लेखपाल और प्रधान को आशीर्वाद दिया और कहा कि भगवान उन्हें तरक्की दे।

क्षेत्रीय लेखपाल अमित दीक्षित और कप्तान सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें कुल तीस कंबल प्राप्त हुए थे। इन सभी कंबलों को पूरी ग्राम पंचायत में चिन्हित किए गए वास्तविक जरूरतमंद गरीबों के बीच वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती गई और इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि कंबल सही हाथों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सर्दी में कोई भी गरीब असहाय न रहे और इसी उद्देश्य के तहत यह वितरण किया गया है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close