वाराणसी/उत्तरप्रदेश

भारत विकास परिषद काशी द्वारा भीषण ठंड में मानव सेवा का सराहनीय कार्य

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

बूढ़ापुर गांव में विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ समापन

वाराणसी :- काशी शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रही भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए भारत विकास परिषद “काशी” शाखा द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं असहाय वर्गों की सहायता के उद्देश्य से बूढ़ापुर गांव,मतलदेई (पंचकोसी मार्ग) स्थित प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह सेवा-कार्य अपराह्न तीन बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की | कार्यक्रम परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ | प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने अपने संबोधन में उन्होंने भारत विकास परिषद की मूल भावना “नर सेवा नारायण सेवा” को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही परिषद का वास्तविक उद्देश्य और दायित्व है उन्होंने काशी शाखा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया |

कार्यक्रम के संयोजक हरीश वालिया रहे जिनके कुशल नेतृत्व एवं समन्वय से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | कार्यक्रम में भारत विकास परिषद काशी शाखा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,सचिव राकेश ढोढी, पूर्व प्रांतीय महिला संयोजिका श्रद्धा अग्रवाल,मुकेश सेठ,आदर्श सिंह,अमित कुमार अग्रवाल सहित परिषद के अनेक समर्पित सदस्य उपस्थित रहे |

इस अवसर पर परिषद द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों, वृद्धजनों एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड से राहत प्रदान करने हेतु कंबलों का वितरण किया गया | कंबल प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरों पर प्रसन्नता और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया | स्थानीय लोगों ने भारत विकास परिषद “काशी” के इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया | भारत विकास परिषद “काशी” शाखा ने यह संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा,सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे,ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता,संवेदना और संस्कार की भावना पहुँचाई जा सके ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close