वाराणसी/उत्तरप्रदेश

भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत द्वारा जरूरतमंदों को कंबल,साड़ी और राशन का किया गया वितरण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है लोगो की सेवा करने से ही पुण्य की फल की प्राप्ति होती है- स्वामी कन्हैया महाराज

वाराणसी :- भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि पीठाधीश्वर स्वामी कन्हैया महाराज के द्वारा सेवापुरी क्षेत्र में ग्राम सोनबरसा में जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने हेतु कंबल और साड़ी का वितरण किया इसके साथ ही तीन सौ लोगों को भोजन सामग्री चावल,दाल,राशन,आलू,प्याज,मसाला आदि वितरित करके लोगों के चेहरे पर खुशियां लाने का प्रयास किया गया | इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है लोगो की सेवा करने से ही पुण्य की फल की प्राप्ति होती है हमारे परिषद का भी यही उद्देश्य है सबके चेहरे में खुशियों हो | लोगों को भरपेट भोजन मिले,पहनने को वस्त्र मिले सब का जीवन सुखमय हो यही भारतीय जन क्रांति का मिशन है यही उद्देश्य है | गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है इससे बढ़कर कोई सेवा नहीं है मानवता में ही भगवान का वास होता है |

श्री स्वामी ने कहा कि मैं समय-समय पर गरीबों की मदद करता रहता हूं,रोगियों का इलाज करवाता हूं कैंसर पीड़ित को सरकार से कहकर उनका आर्थिक सहायता प्रदान करवाने में मदद करता हूं गरीब बच्चों के विवाह में सहयोग करता हूं जिसका जितना हो सके यह परिषद सबकी मदद करती है | हमारा परिषद तन से,मन से,धन से लोगों के साथ खड़ा रहता है |

इस अवसर पर भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा की मानवता की सेवा करने में ही पुण्य मिलता है हमारा परिषद मानवता की सेवा के लिए ही प्रसिद्ध है इस परिषद में अनेक प्रदेशों के लोग जुड़े हुए हैं जो लोगों की समय-समय पर मदद भी करते रहते हैं |

उक्त अवसर पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम कुमार,जिलाध्यक्ष रवि शंकर सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव चंदन राय,राष्ट्रीय मंत्री ललन प्रसाद सहित इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close