करनाल-हरियाणा

भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए कटिबद्ध : जगमोहन आनन्द

IMG-20250407-WA0021
IMG-20250407-WA0016
IMG-20250407-WA0036
IMG-20250408-WA0022
IMG-20250412-WA0034
IMG-20250412-WA0033
IMG-20250411-WA0013
IMG-20250409-WA0016
IMG-20250409-WA0014
IMG-20250415-WA0032
IMG-20250415-WA0033
IMG-20250416-WA0032
IMG-20250416-WA0049
IMG-20250416-WA0062
IMG-20250416-WA0063
IMG-20250419-WA0031
IMG-20250418-WA0051
IMG-20250417-WA0070
IMG-20250416-WA0065
IMG-20250422-WA0098
IMG-20250422-WA0072
IMG-20250423-WA0029
previous arrow
next arrow

भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए कटिबद्ध : जगमोहन आनन्द

रामनगर में आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा को मिला नारी शक्ति का समर्थन

आईरा न्यूज नेटवर्क
एस आर योगी

करनाल, 24 सितम्बर।
करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए कटिबद्ध है।

आज महिलाएं सेना से लेकर प्लेन उड़ाने का काम कर रही है और वे परिवार से लेकर देश दुनिया की फिक्र रखती है। भाजपा न केवल महिलाओं के अधिकारों को मान्यता देती है, बल्कि उन्हें आगे बढऩे के लिए हर संभव समर्थन भी प्रदान करती है। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से पूरे देश एवं प्रदेश में महिलाओं को मान सम्मान बढ़ा है। महिलाओं का सम्मान भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है। आज महिलाएं कहीं भी कभी भी निडर होकर निकल सकती हैं। भाजपा ने महिलाओं को एक भयमुक्त शासन प्रदान किया है। यह बात आज जगमोहन आनन्द ने रामनगर में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त की। इस सम्मेलन में महिलाओं की शक्ति, उनकी उपलब्धियों और भाजपा द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों पर गहन चर्चा हुई। महिला सम्मेलन में सभी महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए भारतीय जनता पार्टी का साथ देने का संकल्प लिया। जगमोहन आनन्द ने सभी महिला शक्ति का आभार जताते हुए कहा कि उनका समर्थन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने आज अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत फ्रेंड इंडस्ट्रीज न्यू चार चमन, श्री कृष्णा प्रणामी मंदिर, मॉडल टाउन करनाल, जेबीडी गु्रप रघुनाथ नगर, जिला बार एसोसिएशन सैक्टर-12, ज्योतिनगर मान कालोनी मार्किट, मंगल कालोनी, आनन्द विहार, छत्रपति शिवाजी पार्क, सैक्टर-7, श्री सनातन धर्म मंदिर कुंजपुरा रोड, मलका मौहल्ला जुंडला गेट एवं सैक्टर-12 में लोगों से वोट की अपील की। करनाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने क्षेत्रवासियों की सुख-स्मृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समुदाय को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। इसके पश्चात शेखर खोलसा द्वारा फ्रेंड इंडस्ट्रीज न्यू चार चमन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती और विकासशील नीतियों पर साथियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियां बनाई। भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग खुश है और प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा प्रदेश की जनता का भला चाहा है। भाजपा ने पिछले दस वर्षों में प्रदेश में इतने विकास कार्य करवाए है, जितने आज तक पिछली सरकारों ने कभी नहीं करवाये। इस अवसर पर भारतभूषण कपूर, शेखर खोसला, राघव वर्मा, रीमा वर्मा, देविन्द्र आनन्द, मदन मितल, रामकुमार, रवि कुमार, अमरनाथ, दीपक जैन, विरेन्द्र मास्टर, एडवोकेट कपिल देव, सुनील गुप्ता, संजीव बजाज, जगदीश आनन्द, उमा भाटिया, कमल मुंजाल, जतिन अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close