उत्तराखंड
भाजपा नेता के भतीजे की हत्या मामले मे हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,18 अगस्त को अलीम खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तुरंत छह टीमों का गठन किया. जिन्हें आज सफलता मिली और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान के भतीजे अलीम खान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों, अकील और रिहान खान को दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 26 अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.।





