वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बेनीपुर मे धूमधाम से निकली साई बाबा की पालकी शोभा यात्रा,उमड़ा भक्तो का जनसैलाब

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बेनीपुर साई बाबा मन्दिर का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

पालकी यात्रा में गूंजे ‘सबका मालिक एक’ के जयकारे,हजारों भक्त हुए शामिल

महाआरती और महाभंडारे में शिरडी की झलक,काशी में उतरा साईं भक्ति का सागर

भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्त हुए भाव-विभोर,देर रात तक चलता रहा प्रसाद वितरण

वाराणसी :- बेनीपुर स्थित शिव साई मन्दिर मे स्थापना दिवस समारोह के शुभ अवसर पर 18 फ़रवरी बुधवार को राजाधिराज साई नाथ महाराज की जय के जयकारो के साथ हजारो भक्तो का जन सैलाब उमड़ा | उक्त अवसर पर प्रातः पांच बजे काकड़ आरती किया गया तत्पश्चात मंगल स्नान किया गया और सुबह 10:30 बजे साईनाथ की पालकी पूजन विधी विधान से किया गया | तत्पश्यात पालकी शोभयात्रा का शुभारम्भ समाजसेवी अवधेश पाठक के द्वारा नारियल फोड़कर शुरू हुई | पारम्परिक रूप से वस्त्रो से सजे चार चोबदार | साई बाबा पालकी में नर-नारी,बच्चे,बूढ़े हाथो मे केसरिया ध्वज माथे पर बाबा नाम की पटटी और मुंह से जयकारा करते,भर दे मेरी झोली साई बाबा तेरे दर पे नहीं कोइ खाली,सबका मलिक एक के जयकारा के साथ साई बाबा पालकी में सवार होकर भक्तो के कन्धो पर घोड़ा गाजाबाजा शहनाई के साथ निकले | बाबा के पलकी को कन्धो पर उठाकर भक्त धन्य धन्य महसूस कर रहे थे | शिव साई मन्दिर के स्थापना दिवस समारोह में हजारो भक्त नाचते गाते झूमते हुए पैदल ही चल रहे थे |

काशी में भक्तो को दर्शन देने शिर्डी की ही भांती निकली यह दिव्य शोभायात्रा बेनीपुर मन्दिर से होते हुए हैप्पी माडल स्कूल भक्ति नगर कालोनी,संजय नगर कालोनी से अकथा बेनीपुर पोखरा,होते हुए पुनः बेनीपुर मंदिर परिसर पर पहुँची | जहां पर शहर के विभिन्न हिस्सो से आये साई भक्त मिले पूरे रास्ते में जगह-जगह बाबा के पालकी की आरती उतारी गयी और प्रसाद वितरण भी किया गया | पालकी में चलने वाले समस्त भक्तो के लिए जलपान की भी व्यवस्था थी और ओम साई नमो नमः श्री साई नमो नमः जय जय साई नमो नमः सदगुरू साई नमो नमः की गूज भी होती रही |

दोपहर मे महाआरती का आगाज शिव साई मन्दिर के महन्त श्री शिव प्रकाश पाठक ने किया तो लगा कि मानो काशी मे शिरडी उतर आयी हो | शिरडी की भांती पुरी आरती संस्कृत और मराठी मे मूल रूप से हुई तत्पश्चात महाभण्डारा का शुरूआत हुआ जो देर रात भक्तो के आने तक चलता रहा | इस अवसर पर सांयकाल आरती के पश्चात भजन संध्या एव सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे प्रसिद स्थानीय कलाकार पुनित कष्ण जेटली पागल बाबा के द्वारा भक्ति गीतो की प्रस्तुती की गयी जिससे भक्त आनन्द विभोर होते रहे |

उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मन्दिर के महंन्त शिव प्रकाश पाठक मन्दिर समिति के संयोजक रामजनम त्रिपाठी एवं प्रशान्त पाठक,देवांश मनीष चोबे,कृष्ण कुमार पाठक,अनुज सिंह,गोपाल, राजेश यादव,सन्दीप केसरिया, प्रदीप कुमार सिंह,महेश गुलाटी, नमो नरायन पाण्डेय,काशीनाथ एवम समस्त कार्यकर्ता एव भक्तगण उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close