बार एसो. काशीपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार,बाँटा लड्डूओ का प्रसाद

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,बार एसोसिएशन के द्वारा बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे ने कहा की बसंत पंचमी के त्यौहार पर सरस्वती माता की पूजा अर्चना होती है, सचिव यशवंत चौहान ने कहा की बसंत पंचमी का त्यौहार आत्मिक शांति प्रदान करता है। इस मौके पर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे, सचिव यशवंत चौहान, उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्र, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप,अब्दुल रहमान, आसिफ सिद्दीकी,पंकुल गुप्ता, शुभम कुमार उपाध्याय, कैलाश कुमार, प्रीति शर्मा ,केदार सिंह, नरगिस, रणजीत सिंह विर्क, हरीश नेगी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, संदीप सहगल, आनंद रस्तौगी, कश्मीर सिंह, नवजोत सिंह, गोपाल कृष्ण, प्रयाग दर्शन रावत, धर्मेंद्र तुली, भास्कर त्यागी, रोहित नायक, अशोक वैश्य आदि मौजूद रहे। अंत में बूंदी के लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया।






