वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बरेका की आयुषी सिंह ने ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर लहराया उत्तर प्रदेश का परचम

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बनारस रेल इंजन कारखाना के कर्मचारी श्री धर्मेन्द्र सिंह की पुत्री आयुषी सिंह ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (ए.आई.एल.ई.टी.) में शानदार सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है एवं अखिल भारतीय स्तर पर 19वां रैंक है। विदित हो कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश हेतु ए.आई.एल.ई.टी. में केवल 120 सीटें है।

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत श्री धर्मेन्द्र सिंह की पुत्री आयुषी सिंह ने अपने इस शानदार सफलता से न केवल अपने परिवार, बल्कि बरेका सहित संपूर्ण काशी नगरी का नाम रौशन किया है। उनकी यह उपलब्धि समर्पण, परिश्रम और प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

इससे संपूर्ण बरेका में खुशी का माहौल व्याप्त है। इस उपलब्धि के लिए बरेका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयुषी सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button