मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

प्रबंध समिति के चुनाव में निर्विरोध रजनीश यादव प्रबंधक,सरितकांत भाटिया चुने गए कोषाध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

प्रबंध समिति के चुनाव में निर्विरोध रजनीश यादव प्रबंधक,सरितकांत भाटिया चुने गए कोषाध्यक्ष

आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार

मैनपुरी – रविवार को बेवर के ग्राम पुरईया में स्थित राष्ट्रीय सर्बोदय इंटर कालेज में प्रबंध समिति का निर्वाचन पर्यवेक्षक रघुराज सिंह पाल सहजिला विद्यालय निरीक्षक व चुनाव अधिकारी मानिक चंद्र की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रबंध समिति में कुल पंजीकृत 65 साधारण सभा के पंजीकृत सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कोरम पूरा होने के चलते चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई।
सर्व प्रथम 65 साधारण सभा के सदस्यों में से कुल 12 सदस्यों ने कार्यकारणी सदस्य के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया में प्रबंधक पद के लिए रजनीश यादव , उपप्रबंधक पद के लिए चंद्रमणि निवासी मैनपुरी, अध्यक्ष पद के लिए नगेन्द्र सिंह , उपाध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश कुमार निवासी ग्राम छबीलेपुर व कोषाध्यक्ष पद के लिए सरितकांत गुप्ता उर्फ भाटिया अध्यक्ष नगरपंचायत व इसी प्रकार कुल 12 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। किसी भी पद के लिए दूसरा दावेदार न होने के कारण इन्हीं 12 सदस्यों की निर्विरोध सर्वसम्मति से चयनित करने की घोषणा निर्वाचन पर्यवेक्षक रघुराज सिंह पाल ने की जिसका कर्तल ध्वनि से स्वागत किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close